बीकानेर पुलिस की जुआ सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार; 50,490 रुपए नकद और जुआ पर्चियां बरामदबीकानेर। शहर में जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,490 रुपए नकद और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली पर्चियां बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।दीपावली के त्योहार पर जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने मुख्य शहर में मुनाफानायक चौक पर पर्दे के पीछे रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 50,490 रुपए नकद और जुआ पर्चियां बरामद कीं।इस संबंध में पुलिस थाना कोतवाली में प्रकरण संख्या 104/2026 धारा 112(2) बीएनएस एवं 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना नयाशहर पुलिस को सौंपी गई है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:* कैलाश सेवग (56), निवासी चौपड़ा बारी, राम भवन के पास, गंगाशहर, बीकानेर।* पुरुषोत्तम शर्मा (54), निवासी सेवगों का चौक, बीकानेर।* देवाशीष शर्मा (34), निवासी मुरनायक चौक, मोहता चौक, बीकानेर।* हुसैन अली उर्फ मोहम्मद हुसैन (19), निवासी तेलीवाड़ा स्कूल के पास, बीकानेर।* देव सेवग (22), निवासी रत्ताणी व्यासों का चौक, बीकानेर।* योगेश पुरोहित (32), निवासी नाइयों की गली, मुरनायक चौक, बीकानेर।* उमाशंकर शर्मा (45), निवासी मुंदड़ा सेवगों का चौक, बीकानेर।* राजेश उर्फ राजू (40), निवासी मुरनायक चौक, बीकानेर।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:इस कार्रवाई में कोतवाली थाना अधिकारी सविता डाल पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य शामिल रहे। टीम में थानाधिकारी सविता डाल पूनिया सहित कुल 14 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई में सहयोग किया।पुलिस के अनुसार मामले में अनुसंधान जारी है।


