बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में बुधवार को कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों एवं डीपीसी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन ईमेल के माध्यम से भेजा गया।ज्ञापन में बीकानेर एवं जयपुर संभाग के कनिष्ठ सहायकों की डीपीसी करवाने, आरपीएससी से चयनित 86 कार्मिकों की वरिष्ठता सूची जारी कर उनकी डीपीसी कराने तथा संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की वर्ष 2026-27 की नियमित और बकाया रिव्यू डीपीसी करवाने की मांग की गई।प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्रीमती धायगुड़े स्नेहल नाना (आईएएस) से भी वार्ता की गई। उनसे ज्ञापनों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों के हित में सकारात्मक आदेश जारी करने की मांग की गई। निदेशक ने इस पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस दौरान महेश जी आचार्य, विष्णु पुरोहित, कन्हैया लाल किराडू एवं नवरत्न जोशी भी मौजूद रहे। संघ ने मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है।



