कोडमदेसर भैरव मंदिर में जनसहयोग अभियान बना आस्था और जनसेवा का महायज्ञ


बीकानेर। श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर बीकानेरवासियों की आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का सबसे बड़ा केंद्र है। सदियों से बीकानेर शहर के रक्षक के रूप में पूजे जाने वाले बाबा भैरवनाथ जी हर बीकानेरवासी के हृदय में विराजमान हैं। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस पावन तीर्थ स्थल पर स्थित ऐतिहासिक सरोवर के जीर्णोद्धार, सफाई एवं संरक्षण हेतु कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसहयोग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू के नेतृत्व में अभियान को लगातार गति दी जा रही है। अभियान के अंतर्गत तालाब की सफाई, मिट्टी निकालने, जर्जर एवं क्षतिग्रस्त दीवारों के जीर्णोद्धार तथा पशु-पक्षियों के लिए निरंतर पेयजल व्यवस्था बनाए रखने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि 31 मई 2026, रविवार को जनसहयोग कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां कोडमदेसर पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं भैरव भक्त को इस अभियान से जुडऩे और अपनी श्रद्धानुसार अंशदान देने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में दीपक सोलंकी, भाया महाराज, भगवान गहलोत, रामेश्वर गहलोत, मूलचंद गहलोत, अंशुल गहलोत, मुरली पंवार, मनोज सेवग, भीमराज सेवग, रोहन मोदी, जयप्रकाश पारीक, विकास रंगा, अभिमन्यु स्वामी, शुभम छंगाणी, शुभम सुथार, राधे छंगाणी, नवल पारीक, देवरतन जोशी एवं किशन किराडू सहित अनेक भैरव भक्तों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post