### 29 नवंबर को मनाया जाएगा 492वां राती घाटी विजय दिवस, वेटरनरी ऑडिटोरियम में होगा भव्य समारोहबीकानेर। ऐतिहासिक राती घाटी युद्ध में बीकानेर की वीरता, शौर्य और गौरवशाली इतिहास की स्मृति में 492वां राती घाटी विजय दिवस समारोह रविवार, 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे वेटरनरी ऑडिटोरियम, बीकानेर में होगा। इस अवसर पर बीकानेर के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और वीरता की परंपरा को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयोजन होंगे तथा राती घाटी राष्ट्रीय अलंकरण से विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों ने बीकानेर के प्रबुद्ध नागरिकों, इतिहास प्रेमियों और युवाओं से समारोह में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन नई पीढ़ी को बीकानेर के ऐतिहासिक गौरव और वीरता की परंपरा से जोड़ने का अवसर है।




