प्रेस नोट
01 अगस्त 2026 बीकानेर।
स्वदेशी जागरण मंच जोधपुर प्रांत का विचार वर्ग अग्रवाल पंचायत भवन,गंगा शहर रोड बीकानेर में इस्कॉन के महाराज श्री संकर्षण प्रियादास ,अखिल भारतीय सह संयोजक अजय पत्की , कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सुराणा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार संघ एवम् प्रदेश कार्य समिति सदस्य भा ज पा , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देव किशन मारू राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा
स्वदेशी एक्सपोर्टर फोरम टीम के सदस्य अनिल वर्मा,स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक सतीश आचार्य और क्षेत्रीय समन्वयक लोकेंद्र नरूका और स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक प्रमोद पालीवाल और बीकानेर विभाग संघचालक टेकचंद बरड़ीया के द्वारा उद्घाटन सत्र शुरू हुआ।
श्रद्धेय महाराज श्री संकर्षण प्रिया दास जी ने अपने आशीर्वचन में कहा की स्वदेशी की आर्थिक नीति भारत के धर्म संस्कृति शास्त्र की आत्मा का विषय है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीकानेर विभाग संघचालक श्री टेकचंद ने कहा की पंच परिवर्तन मे स्वदेशी का भाव अपनी मातृभाषा वेशभूषा व स्व के भाव से संभव है
उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सहसंयोजक अजय पत्की ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की प्राथमिकता में स्वदेशी का विषय होना चाहिए। हम मंच के माध्यम से युवाओं को नोकरी के पीछे न भाग कर स्वयं रोजगार प्रदान करने वाले बनने हेतु प्रेरित करना चाहिए ,जिससे वे रोजगार प्रदान करने वाले प्रेरक के रूप में समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करें ।प्रत्येक जिले में इस हेतु जिला स्वालंबन केंद्र की स्थापना की गई है और इसके तहत आज 1 अगस्त से बीकानेर में “मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान” का शुभारंभ बीकानेर में किया गया इसके द्वारा आज पूरे राजस्थान में अभियान शुरू किया गया है।
बीकानेर के प्रसिद्ध उद्योगपति व भाजपा नेता मोहन सुराणा ने कहा कि स्वदेशी के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हुई है। स्वदेशी में न केवल स्वदेशी प्रोडक्ट की खरीद होती है साथ में स्वदेशी विचारधारा भी इसमें सम्मिलित होती है।
उद्घाटन सत्र में स्वदेशी जागरण मंच के राजस्थान क्षेत्र के संयोजक डॉ सतीश आचार्य ने कहा कि इस प्रांत विचार वर्ग में जोधपुर प्रांत के सभी 14 जिलों से दायित्ववान कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने हेतु आए हैं। इस हेतु इन दो दिनों में 10 सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा ,जिससे यह कार्यकर्ता अपने जिले में जाकर स्वदेशी के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और भारत को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करेंगे।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक प्रमोद पालीवाल ने बताया की बीकानेर सहित जोधपुर प्रांत के 13 जिलों में स्वदेशी स्वालंबन केंद्र के माध्यम से कई लोगों को रोजगार और उद्यमता का प्रशिक्षण देकर उन्हें सफल उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्वदेशी जागरण मंच के
जोधपुर प्रांत विचार वर्ग संयोजक अशोक जोशी ने जानकारी दी की जोधपुर प्रांत के अंतर्गत आने वाले सभी 14 जिलों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और दो दिनों तक देश-विदेश के कई विषयों पर गहन चिंतन मनन किया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक श्रवण जी राईका ने जानकारी दी कि इन दो दिनों में व्यापारी वर्गों से आने वाली समस्याओं की जानकारी ली जाएगी
मंच के महानगर संयोजक आदित्य विश्नोई ने जानकारी दी की इन दो दिनों में होने वाले विभिन्न विषयों के गहन चिंतन मनन को उचित मंच की सहायता से जिला ,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वित करने हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजे जाएंगे।
रीतेश खत्री
महानगर प्रचार प्रमुख





