आदर्श विद्या मंदिर किशमीदेसर में विद्यालय अवलोकन, NEP 2020 आधारित शिक्षण व्यवस्था की सराहना

बीकानेर, 4 अगस्त। आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, किशमीदेसर (भीनासर) में संकुल योजना के अंतर्गत विद्यालय का अवलोकन किया गया। इस दौरान विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं, शारीरिक वंदना, शिक्षण पद्धति एवं विभिन्न गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता शर्मा ने बताया कि अवलोकनकर्ता के रूप में सरकारी सेवा में नियुक्त अध्यापिकाएं सरोज पंवार, प्रीति, सुषमा सेवग, आरती ओझा, माया ओझा, ज्योति तथा घनश्याम व्यास (प्रधानाचार्य, आदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथसर कुआं) उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वंदना को विद्या भारती की आत्मा बताते हुए विद्यालय की व्यवस्था की सराहना की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिशु वाटिका में गतिविधि आधारित शिक्षण को प्रभावी एवं प्रशंसनीय बताया गया।

अवलोकनकर्ताओं ने बताया कि विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर आधारित शिक्षण व्यवस्था उत्कृष्ट है। गायन, एकांकी एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं एवं 14 क्रियाकलापों का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन भी किया जा रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *