आधी रात बेकाबू स्कार्पियो थाने की दीवार से जा भिड़ी

देशनोक। देशनोक कस्बे में गुरुवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार और कथित तौर पर बेकाबू सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने पुलिस थाने की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे सड़क पर मौजूद राहगीरों और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस थाने के पास हुई इस घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और रात्रि गश्त को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। घटना को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories