डूंगर कॉलेज के बाहर ABVP का बड़ा प्रदर्शन, 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बीकानेर महानगर द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर आज डूंगर महाविद्यालय , बीकानेर के मुख्य द्वार के समक्ष सैकड़ों की संख्या में परिषद कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया तथा छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की ,

प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लगभग 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया ।

परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो छात्रहित में आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *