स्मृति वन में पीपल के पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 सीकर, [मुहम्मद सादिक]। कल्याणी सेवा संस्थान ने स्मृतिवन परिसर में पीपल के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्थान के अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जा रही है, इसी क्रम में इस वर्ष भी नए पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित करना और समाज में जागरूकता फैलाना है।मिश्रा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के दौर में पीपल जैसे महत्वपूर्ण वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी लेने की अपील की। इस अवसर पर मातादीन शर्मा, योगेश शर्मा, कन्हैया लाल स्वामी, राघव मिश्रा, राखी टीबेरेवाल, कपिल मुंडा व राकेश माली सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। संस्थान ने आमजन से “पौधा लगाएं, पौधा बचाएं” का आह्वान किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *