डॉ. सतीश पूनिया को एक दिन बाद एक और बड़ी जिम्मेदारी,

सीकर, [मुहम्मद सादिक]। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पार्टी ने एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज डॉ. पूनिया को पंजाब राज्य का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कल ही उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था।
गौरतलब है कि डॉ. सतीश पूनिया इससे पहले हरियाणा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और उनके नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की थी। इस सफलता के बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया और अब पंजाब का प्रभार भी सौंपा है।
जाट समुदाय से जुड़ाव और चुनावी रणनीति में अहम:
डॉ. पूनिया की यह नियुक्ति पार्टी की जाट समुदाय को साधने की रणनीति का भी हिस्सा मानी जा रही है। वह राजस्थान के प्रमुख जाट नेताओं में गिने जाते हैं। पंजाब में जाट समुदाय का काफी प्रभाव है, ऐसे में डॉ. पूनिया की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए मजबूत कड़ी माना जा रहा है।
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में राजस्थान का दबदबा:
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश का प्रभार विनोद तावड़े को, जबकि गुजरात का प्रभार तरुण चुग को सौंपा गया है। डॉ. पूनिया को पंजाब का प्रभार देकर पार्टी ने राजस्थान को राष्ट्रीय संगठन में अहम स्थान दिया है। इससे पहले भी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ. सतीश पूनिया के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह 2019 से 2023 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस साल जून में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। अब लगातार दूसरे दिन उन्हें मिली यह बड़ी जिम्मेदारी पार्टी में उनके बढ़ते कद को साफ दर्शाती है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories