पूगल फांटा बस स्टैण्ड पर नाला बना नासूर

पूगल फाटा बस स्टैंड पर बना नाला परेशानी का सबब, 108 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

पूगल फाटा बस स्टैंड पर बना नाला क्षेत्रवासियों और आसपास स्थित प्रतिष्ठानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस समस्या के संबंध में 25 अप्रैल को समाचार पत्र के माध्यम से नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया था, लेकिन आज सूचना दिए हुए 108 दिन बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

नाले पर अवैध निर्माण होने के कारण इसकी नियमित सफाई नहीं हो पाती। वहीं, नाले में पानी का बहाव नहीं होने से यह छोटी नहर का रूप ले चुका है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। नाले का गंदा पानी नालियों के जरिए वहां स्थित वूलन मिल के अंदर पहुंच रहा है। इससे मिल परिसर में गंदे पानी की दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इसके कारण मिल में काम करने वाले मजदूरों और वहां रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा मच्छरों के कारण विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

इस संबंध में कई बार नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र देकर नाले पर किए गए अवैध कब्जे हटाने, नाले की सफाई करवाने और नाले के उचित निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

बरसात के दौरान मुख्य सड़क भी पानी से भरकर तालाब का रूप ले लेती है। इस समस्या को लेकर भी प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन नाले की समस्या की ओर कोई स्थायी ध्यान नहीं दिया गया।

हाल ही में मुख्यमंत्री के बीकानेर आगमन के दौरान नाले के ऊपर जमा गंदगी को हटाया गया था, जिससे नाला पहले की तुलना में अधिक चौड़ा तो हो गया, लेकिन पानी की निकासी और बहाव की समस्या जस की तस बनी हुई है। नाले में पानी का बहाव नहीं होने के कारण गंदा पानी लगातार वूलन मिल के अंदर पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को अब इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। नाले पर हुए अवैध निर्माण को हटाकर उसकी सफाई और उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और आसपास के लोगों को गंदे पानी व मच्छरों से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories