पुत्रदा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम बाबा को अर्पित की गई 7 फीट की राखी, भोलेनाथ का हुआ अर्धनारीश्वर श्रृंगार

पुत्रदा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम बाबा को अर्पित की गई 7 फीट की राखी, भोलेनाथ का हुआ अर्धनारीश्वर श्रृंगार
बीकानेर। श्रावण माह की पुत्रदा एकादशी के अवसर पर रविवार को जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया, वहीं सावन के पवित्र माह को देखते हुए मंदिर परिसर स्थित भोलेनाथ का अर्धनारीश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। यह श्रृंगार उमाशंकर सोनी मनीष सोनी द्वारा किया गया भगवान शिव का यह मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
पुत्रदा एकादशी के अवसर पर दीपशिखा विजयवर्गीय द्वारा श्री श्याम बाबा को 7 फीट लंबी विशेष राखी अर्पित की गई। विशाल एवं आकर्षक राखी को देखने के लिए मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बाबा को राखी अर्पित करने के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम के जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की।
एकादशी के अवसर पर मंदिर को दिल्ली से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूलों से सजाया गया था। फूलों की सुंदर सजावट और मनमोहक खुशबू से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे और विशेष श्रृंगार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ का अर्धनारीश्वर श्रृंगार विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्वरूप में भगवान शिव और माता शक्ति के अद्भुत संगम मिलन को दर्शाया गया। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के मुख्य पुजारी चेतन शर्मा एवं किशन जोशी एवं द्वारा श्री श्याम बाबा और भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि पुत्रदा एकादशी पर श्री श्याम बाबा की भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई थी।
श्रावण माह के दौरान मंदिर परिसर स्थित भोलेनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते रहे हैं। भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के महीने में भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप के दर्शन करने से उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति हुई।
पुत्रदा एकादशी के अवसर पर 7 फीट की राखी से सजे श्री श्याम बाबा और अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजे भोलेनाथ श्रद्धालुओं के लिए दिनभर आकर्षण का केंद्र बने रहे। मंदिर में गूंजते जय श्री श्याम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories