तिलकनगर में राजपूत समाज की बैठक, राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर मंथन

बीकानेर, 24 अगस्त। तिलकनगर स्थित तनोट माता मंदिर में राजपूत विचार मंच के तत्वावधान में आगामी नगर निगम पार्षद चुनाव को लेकर सामाजिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
बैठक में समाज की एकजुटता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा हुई। भाजपा और कांग्रेस से सामान्य सीटों पर योग्य राजपूत प्रत्याशियों को टिकट देने की मांग रखने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज किसी एक राजनीतिक दल के साथ बंधा नहीं है और सम्मान व प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देगा।
राजनीतिक दलों द्वारा अपेक्षाओं की अनदेखी किए जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी को सामूहिक समर्थन देने सहित लोकतांत्रिक तरीके से राजनीतिक निर्णय लेने पर भी विचार किया गया। बैठक में यूजीसी से जुड़े मुद्दे को लेकर भी समाजबंधुओं ने नाराजगी जताई।
राजपूत विचार मंच के यशवंत सिंह, राजपाल सिंह, स्वरूप सिंह, नरेंद्र सिंह, भैरू सिंह, श्याम सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *