बीकानेर निकाय चुनाव: फाइनल लिस्ट का इंतजार खत्म, AAP ने 7 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, जानिए किसे मिला टिकट

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में जुट गए हैं। भाजपा और कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार कर रहे दावेदारों के बीच जहां उत्सुकता बनी हुई है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीकानेर में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनावी मैदान में कदम बढ़ा दिया है।

AAP ने अपनी पहली सूची में बीकानेर शहर के 7 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने वार्ड नंबर 3 से त्रिलोक चंद, वार्ड 36 से संतोष, वार्ड 27 से अधिवक्ता पवन पुरोहित, वार्ड 10 से मंगल प्रजापत, वार्ड 62 से माल सिंह पुरोहित, वार्ड 8 से जुगल किशोर और वार्ड 16 से राजू गटानी को उम्मीदवार बनाया है।

AAP की सूची जारी होने के बाद इन वार्डों में चुनावी मुकाबला अब और रोचक होने की संभावना है। वहीं भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को लेकर अभी भी चर्चाओं और मंथन का दौर जारी है।

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 से 31 अगस्त तक चलेगी। वहीं बीकानेर में 9 सितंबर को मतदान प्रस्तावित है। बीकानेर नगर निगम के कुल 80 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव होना है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों में टिकट को लेकर दावेदारों की नजरें पार्टी की पहली सूची पर टिकी हैं। लंबे समय से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं में सूची जारी होने को लेकर बेचैनी बनी हुई है। पहले से ही 29 अगस्त को दोनों दलों की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही थी।

अब AAP की पहली सूची सामने आने के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। आने वाले समय में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद बीकानेर के अलग-अलग वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories