बीकानेर के पब्लिक पार्क स्थित लोटस टॉय ट्रेन पार्क में टॉय ट्रेन एवं लोटस पार्लर का शुभारम्भ हुआ।

कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता खोलकर इन दोनों सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय के नेत्रहीन विद्यार्थियों व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादुलगंज के विद्यार्थियों ने टॉय ट्रेन की निःशुल्क राईड का आनन्द लिया। शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व आगंतुकों के लिये अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

पार्क में आने वाले अन्य बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने ट्रेन की सवारी का आनंद लेते हुए खुशी जाहिर की। बीकानेर विकास प्राधिकरण एवं मोदी डेयरी के मध्य हुए एमओयू के तहत मोदी डेयरी द्वारा विकसित किये जा रहे इस टॉय ट्रेन पार्क को बीकानेर में आकर्षण का नया केंद्र माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर में लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही। इसके साथ ही लोटस पार्लर के शुभारम्भ से आगंतुकों को एक नई सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर लोटस डेयरी के निदेशक अविनाश मोदी ने बताया कि टॉय ट्रेन को बच्चों की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। टॉय ट्रेन में बच्चों के साथ अभिभावक भी सवारी का आनंद ले सकेंगे। निकट भविष्य में लोटस पार्क में आगंतुकों के लिए खान पान व विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

सुनीलम ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों ने पार्क में मनोरंजन की नई सुविधाएं जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि इससे पब्लिक पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा। टॉय ट्रेन ने पार्क में घूमने आने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पार्क में नई सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को मनोरंजन का एक और विकल्प मिला है। टॉय ट्रेन और लोटस पार्लर के शुरू होने से पब्लिक पार्क की रौनक बढ़ गई।

कार्यक्रम में हनुमाना प्रसाद चम्पा देवी ग्रुप की मोदी डेयरी, लोटस डेयरी, मैसर्स अमर प्रताप डवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड व एच पी मोदी स्कूल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के आभार के साथ हुआ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories