ट्रेन की चपेट में आने से18 वर्षीय युवक की मौत

नोखा। बीकानेर रोड-सलुंडिया रोड रोही क्षेत्र में बुधवार देर रात साबरमती ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान सलुंडिया गांव निवासी बीरबल राम जाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना रात्रि करीब 2 बजे की बताई जा रही है। युवक के ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामदेव ने पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कŽजे में लेकर
बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *