राजस्थान सरकार द्वारा दूरस्थ शिक्षा के तहत स्थापित एकमात्र राजकीय विश्वविद्यालय वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) में विभिन्न पाठ्यक्रमों यथा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट में प्रवेश प्रारम्भ है जिसकी अंतिम तिथि 04 october 2026 है | क्षेत्रीय निदेशक बीकानेर श्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि आधुनिक युग में शिक्षा का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। अब नौकरी, व्यवसाय या घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है। शिक्षा प्रेमियों, युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए खुला विश्वविद्यालय (Open University) एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के माध्यम से घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी करने और अपने ज्ञान में वृद्धि करने के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) में रोजगारपरक प्रोफेशनल एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
कंप्यूटर और पत्रकारिता से जुड़ने का अवसर
क्षेत्रीय निदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल कौशल से जुड़े पाठ्यक्रमों से जुड़कर रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे । उन्होंने बताया गया कि डिजिटल दक्षता आज लगभग हर क्षेत्र में रोजगार और कार्यक्षमता बढ़ाने का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। उन्होंने रचनात्मक और संचार क्षेत्र में भविष्य बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार हिंदी तथा अंग्रेजी जैसे भाषा विषयों और विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते है
नौकरी के साथ पढ़ाई दूरस्थ शिक्षा की सबसे बड़ी ताकत
उन्होंने बताया गया कि दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा से जोड़ना है जो नौकरी व्यवसाय कृषि पारिवारिक जिम्मेदारियों या अन्य कारणों से नियमित कॉलेज नहीं जा सकते। अध्ययन सामग्री डिजिटल संसाधन असाइनमेंट और परीक्षा व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं।
एक विद्यार्थी कई संभावनाएं
श्री शर्मा ने बताया कि एक ही प्रवेश सत्र में दो गैर पाठ्यक्रम/डिग्री करने का अवसर उपलब्ध है। इससे विद्यार्थी अपनी मुख्य डिग्री के साथ रुचि या करियर से संबंधित दूसरे क्षेत्र में भी अध्ययन कर सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 04 october 2026 है |
श्री शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में महिला विद्यार्थी को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध है इनकी फ़ीस का पुर्नभरण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है इसके साथ ही डिजिटल पाठ्य सामग्री लेने पर विद्यार्थियों को फीस में 15 प्रतिशत की छुट मिलेगी | ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा संबंधी सेवाएं ,असाइनमेंट ,डिजिटल अध्ययन सामग्री विश्वविद्यालय पोर्टल शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग कर घर बैठे सिंगल क्लिक पर ले सकेंगे ।
खुला विश्वविद्यालय ( VMOU ) की खासियत यह है की प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है छात्र स्वयं अथवा ई मित्र के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे एवं प्रवेश की सूचना भी मोबाइल के माध्यम से प्राप्त होगी एवं छात्रों को प्रवेश की हार्ड कॉपी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है |
निदेशक बीकानेर श्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया विद्यार्थियों में पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन योग , डिप्लोमा इन लाइब्रेरी , डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, स्नातकोत्तर गणित , शिक्षा , राजस्थानी एवं कंप्यूटर विज्ञान में विद्यार्थियों का सबसे अधिक रूझान है |
क्षेत्रीय निदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया की वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), द्वारा छात्र हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए बीकानेर क्षेत्र के ग्रामीण व दूरदराज के विद्यार्थियों के लिए नए परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। आगामी परीक्षाओं के सफल और सुगम संचालन हेतु बीकानेर जिले के नोखा, लूणकरणसर एवं श्रीडूंगरगढ़ में नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।विश्वविद्यालय के इस निर्णय से इन तहसीलों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा देने के लिए जिला मुख्यालय या अन्य दूरदराज के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे विशेषकर छात्राओं और कामकाजी विद्यार्थियों के समय तथा धन दोनों की बचत होगी।



