प्रांतीय गणित मेले में दिव्यांशी विश्नोई ने हासिल किया प्रथम स्थान, भारतीय आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर का बढ़ाया मान

बीकानेर। भारतीय आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर के विद्यार्थियों ने प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और बीकानेर जिले का नाम रोशन किया। विद्या भारती की ओर से आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला जालौर में तथा प्रांतीय गणित मेला तख्तगढ़, बाली में आयोजित हुआ।

जिला स्तर पर चयनित होने के बाद विद्यालय के 9 भैया-बहनों ने गणित और 6 भैया-बहनों ने विज्ञान विषय की प्रांतीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

प्रांतीय गणित मेले के शिशु वर्ग गणित प्रादर्श (संक्रिया) प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी विश्नोई ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तख्तगढ़ में आयोजित समारोह में विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री रवि कुमार ने दिव्यांशी विश्नोई को मंच पर सम्मानित किया।

विद्यालय के वैदिक गणित प्रभारी शारदा शर्मा एवं प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने दिव्यांशी को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं आचार्य परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *