स्वस्थ लोकतंत्र के लिए युवा आधार स्तंभ- जेठानंद व्यास

बीकानेर, 10 अक्टूबर,2026 |

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशनानुसार राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 1 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को चुनाव आयोग की वेबसाइट एवं ऑफलाइन प्रपत्र के माध्यम से पंजीकृत किया गया ।
इस कार्यक्रम में युवा मतदाताओं ने उमंग एवं उत्साह के साथ भागीदारी निभाई ।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि युवा मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण होना चाहिए । भावी युवा पीढ़ी ही देश के लोकतंत्र का आधार है । युवाओं स्वस्थ लोकतंत्र में अपनी मजबूती से भागीदारी निभानी चाहिए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के इस अभियान को युवाओं को प्रत्येक युवा तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए । युवा ही राष्ट्र के कर्णधार है । उनके अमूल्य योगदान से ही देश में स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा कायम रह सकती है । युवाओं को न केवल इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए अपितु समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस अभियान को पहुंचाना चाहिए ।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रेरणा माहेश्वरी ने युवा शक्ति को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की इस थीम “कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” की तर्ज पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिकाधिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना चाहिए ।
इस अवसर पर क्षेत्र के बीएलओ श्री अरविंद जैन एवं रामकुमार रंगा ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन – ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया ।
युवा मतदाताओं ने पूर्ण उमंग एवं उत्साह के साथ इस पंजीकरण अभियान में भाग लिया ।

इस कार्यक्रम में डॉ. मैना निर्वाण , डॉ. निर्मल कुमार रांकावत एवं अनेक संकाय सदस्य तथा अनेक युवा मतदाता उत्साहपूर्वक शामिल हुए ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post