MGSU में खुलेंगे 20 नए विषय, लगेंगे 50 हजार पौधे, हॉस्टल और भर्तियों पर भी फोकस; कुलगुरु नरसी राम बिश्नोई ने बताया विश्वविद्यालय का विजन | ऋषि नारायण श्रीमाली से विशेष बातचीत

ऋषि: आप अपने प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा दीक्षा के बारे में बताएं ?
कुलगुरू :मेरे पूर्वज रासीसर के थे ।मैंने अपनी मैट्रिक डबवाली से की और ,हिसार में हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से एमएससी की ,साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में ही काम भी किया और बाद में यहां आने से पहले वाइस चांसलर के रूप में काम किया ।


ऋषि: आपका एमजीएसयू को लेकर यूनिक विजन क्या है ?
कुलगुरु जी:यहाँ पर काम का बहुत स्कोप है ,यहां एफिलिएटिड कॉलेज की संख्या 500 से अधिक है । तीन नए कोर्स ज्वाइन करने के इतने से दिनों में हम चालू कर चुके हैं और विद्यार्थी उनमें उत्साह से भाग ले रहे हैं ।


ऋषि : इतने बड़े संस्थान को हरित संस्थान बनाने की आपकी क्या योजना है?
कुलगुरु जी: मैंने यहां 50000 पौधे अगले 1 साल में लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ।आमजन से भी इस कार्य में सहयोग लेंगे ताकि यह जन अभियान बने ।हमारे परिसर स्वच्छ,सुंदर और पर्यावरण अनुकूल होने ही चाहिए ।


ऋषि :क्या हॉस्टल बनाने की योजना है?
कुलगुरु जी: बिल्कुल,योजना है ।दो हॉस्टल बनाने की योजना है,एक लड़कों एवं एक लड़कियों के लिए हम इस योजना को जल्दी ही अम्लीज़ामा पहनाएंगे ।

ऋषि:स्टूडेंट की हैंड होल्डिंग आज के समय की जरूरत है इस पर आपके विचार?
कुलगुरू जी:यह आज के समय की महती आवश्यकता है और हम बच्चों में बढ़ते तनाव डिप्रेशन आदि को ध्यान में रखते हुए इस विषय को पूरी गंभीरता के साथ लेंगे और उन्हें सब तरह की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे,विद्यार्थी हित सदैव ही मेरी प्राथमिकता है।

ऋषि :नए संकाय खोलने की जरूरत है,इस पर काम कब तक शुरू होगा?
कुलगुरु जी:नए संकाय खोलकर संस्थान को अवसरों का निर्माण करने वाली संस्था के रूप मैं एक पहचान बनाए का काम करेंगे ।20 नए विषय खोलकर संकायों की संख्या बढ़ाएंगे ।


ऋषि :अपने कार्यकाल के लिए आपकी योजना,वो ब्लूप्रिंट जिस पर आप काम करेंगे?कुलगुरु जी:हम विश्वविद्यालय के लिए शैक्षणिक पदों पर जल्दी भर्ती करने जा रहे हैं ।टीचिंग और नॉन टीचिंग की भर्ती अगले सेशन से पहले कर लेंगे ।इन भर्तियों के लिए अगले महीने विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।मैनेजमेंट ,डेटा साइंस आदि मैं भी नए संकाय और कोर्स शीघ्र ही उपलब्ध होंगे ।


ऋषि:अपना संदेश?
कुलगुरु जी:बच्चों एवं कॉलेज के लोग अधिकतम उपस्थिति का प्रयास करें ताकि पढ़ाई का माहौल बेहतर बने ।हम विद्यार्थियों की कक्षाओं में ७५ प्रतिशत उपस्थिति को सख्ती से लागू करेंगे ।विद्यार्थी निरंतर एमजीएसयू की वेबसाइट को देखते रहें ताकि छात्रों को निरंतर सूचना मिलती रहे ।मैं विश्वविद्यालय परिवार और सभी हित धारकों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हूं । सभी से मेरा अनुरोध रहेगा कि हम लोग इस विश्वविद्यालय को सर्वोच्च मानकों पर खरा उतार सके ऐसा संस्थान बनाने में हम सभी सहभागी बनें ।


ऋषि :कुलगुरु महोदय,अपना विज़न शेयर करने और सभी विषयों पर दैनिक युगपक्ष के साथ खुलकर बात करने के लिए आपका आभार ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post