बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिर गई।हादसे के समय कार में थारुसर गांव के 5 लोग सवार थे।मौके पर मौजूद लोगों की मदद से 3 लोगों को बचा लिया गया,जबकि एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई।वहीं एक अन्य युवक की नहर में तलाश की जा रही है।जिसके लिये रेस्क्यू अभियान चलाया गया है।जानकारी मिली है कि आरडी 656 के पास रात्रि करीब 10 बजे यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार,कार सवार ग्रामीण आरडी 682 से नहर के पटड़े के रास्ते आरडी 660 की आबादी की तरफ अपने घर थारुसर लौट रहे थे।इसी दौरान आरडी 656 के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे नहर में जा गिरी
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद कार सवार लियाकत,रफीक और मशूक खान को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।





