युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बीकानेर। 30 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल थाने में मृतक के भाई लिक्षमणराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 21 मार्च को पेमासर की है। परिवादी ने बताया कि उसके 30 वर्षीय भाई खिंयाराम ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp