पीबीएम के कचरा पात्र में मिला नवजात

बीकानेर में एक बार फिर ममता और मानवता तार-तार हुई है। जहां पीबीएम अस्पताल के डस्टबिन (कचरा पात्र) में एक मृत नवजात मिला है। जानकारी के अनुसार यह नवजात डब्ल्यू कॉटेज के पास पड़े कचरा पात्र में था। सूचना पर पीबीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृत नवजात को मोर्चरी में रखवाया। अंदेशा है कि रात को किसी ने इस नवजात को इस्टबिन में फेंका होगा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि नवजात को मृत अवस्था में फेंका गया या फिर जिंदा। बहरदाल, जो भी हो दोनों ही स्थितियों में घोर अमानवीय कृत्य किया गया है। बता दें कि पीबीएम अस्पताल में आए दिन इस तरह के अमानवीय कृत्य सामने आते है। कहीं कोई जिंदा नवजात को नाले में फेंक देता है तो कोई मृत नवजात का अंतिम संस्कार करने की बजाय इधर-उधर फेंका दिया जाता है। पुलिस भी ऐसे में मामलों में मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर लेती है, जबकि भ्रूण हत्या भी हत्या के बराबर का ही अपराध है। ऐसे मामले पुलिस को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

Join Whatsapp