राजस्थान के रंगों में रंगा आरएसवी का वार्षिकोत्सव आनंदोत्सव 2026

जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल का वर्षिक उत्सव आनंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लगभग 1600 छात्र-छात्राओं ने अपने उत्साह को अपने अभिभावकों तथा आमंत्रित अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों विश्राम मीणा डिविजनल कमिश्नर- बीकानेर, प्रोफेसर डॉक्टर अखिल रंजन गर्ग कुलपति- बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, कुणाल राहड़ उप आयुक्त- बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजेंद्र कुमार पुरोहित प्रधानाचार्य- राजकीय डूंगर महाविद्यालय, राजेश कुमार गजरा एडीजे महिला, माधवी मोदी एसीजेएम, निखिल कुमार नाड रेलवे मजिस्ट्रेट, संजीव पाराशर एडिशनल डायरेक्टर न्यूज़ 21 श्री नवनीत गर्ग एडीजे,श्री हिमांशु शर्मा पार्षद वार्ड नंबर 12 श्री अनिरुद्ध चौधरी पार्षद वार्ड नंबर 34 के साथ आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी, एमडी निधि स्वामी, सीईओ आदित्य स्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया।संगीत की मधुर ध्वनियों को बिखरते हुए विद्यालय के लाइव बैंड ने कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। वंदना के पश्चात राजस्थान के सतरंगी रंगों में रंगे कार्यक्रम में माहरो प्यारो राजस्थान, आदिवासी, कान्या मान्या लोकगीतों ने दर्शकों को झूमने के लिए प्रेरित किया। राजस्थानी वीरता के प्रतीक पृथ्वीराज, राणा कुंभा, महाराणा प्रताप, वीर दुर्गादास, पद्मावती, पन्नाधाय, मीरा, हाड़ी रानी के व्यक्तित्व से प्रेरित विभिन्न कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। राजस्थान के मेलों और लोक देवताओं तथा कठपुतली के नृत्य से परिचित कराते कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों को अपने बचपन की याद दिलवाई।लोक संस्कृति प्रस्तुत करते नृत्य विशेष रूप से तीज त्यौहार, घूमर, पणिहारी, भवाई, गैर और कालबेलिया नृत्य द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी अलग ही छठा बिखेरी।अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए विद्यार्थियों में रोपति किए जाने वाले देश प्रेम एवं संस्कारों की सराहना की। विद्यार्थी जीवन में अध्ययन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेलों का अत्यधिक महत्व है यह तनाव से मुक्त करके सर्वांगीण विकास की ओर प्रेरित करते हैं। आज के विद्यार्थी ही भारत के भविष्य हैं इनमें देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों का का संवर्धन ही हमारे देश को विकसित एवं विश्व गुरु बनाने हेतु तैयार करेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरएसवी की मैनेजमेंट टीम के सभी कॉर्डिनेटर्स एवं स्टाफ ने विशेष भूमिका निभाई।अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने तथा कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा एवं उनकी टीम ने किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories