बीकानेर 31 अक्टूम्बर। बीछवाल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघिर के विद्यार्थियों द्वारा आज विद्यालय परिसर में श्रृंखला बध कतार से दीपोत्सव पर रंगा रंग प्रस्तुतियां दी और इससे पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा दीपोत्सव एवं पर्यावरण संरक्षण के पोस्टर भी बनाए गए।
इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीमती रेणु वर्मा ने मूक बघीर विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट जज्बे और बौद्धिक क्षमता के इस प्रदर्शन पर सराहना की।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संजय मारू, सुनीता गुलाटी, उम्मीद सिंह,रेखा गौड, पीयूष, इंदिरा मोदी, कंचन भार्गव, रोहित आचार्य, आदि उपस्थित थे।





