बीकानेर। दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहारों पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बीकानेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर क्राउड मैनेजमेंट की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टिकट खिड़कियों, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और वेटिंग रूम सहित विभिन्न यात्री सुविधा क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान DRM ने यात्रियों की सुगम आवाजाही, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। स्टेशन परिसर में भीड़ को व्यवस्थित रखने, आवागमन सुचारू बनाए रखने और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।





