छत्तरगढ़ में दर्दनाक हादसा: खेत की पानी की डिग्गी में डूबे एक ही परिवार के 4 मासूम, मौत से गांव में मचा कोहराम

बीकानेर: खेत की पानी की डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के 4 मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमछत्तरगढ़। बीकानेर जिले की छत्तरगढ़ तहसील की आवा ग्राम पंचायत के चक 9 AWM में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।मृतकों की पहचान मनोज पुत्र रमेश, मुकेश पुत्र रमेश, पूजा पुत्र रमेश और निर्मल पुत्र कालूराम के रूप में हुई है। इनमें तीन बच्चे एक भाई के और एक बच्चा दूसरे भाई का था।ऐसे हुआ दर्दनाक हादसाजानकारी के अनुसार, दोनों भाई रमेश कुमार और कालूराम एक ही खेत में ढाणी बनाकर रहते थे और खेती करते थे। बुधवार सुबह पूजा और मुकेश खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास सिंचाई के लिए बूस्टर चालू करने पहुंचे। पानी नहीं चलने पर दोनों डिग्गी में लगे पाइप को ठीक करने लगे। इसी दौरान पूजा का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में मुकेश भी डिग्गी में गिर गया। दोनों को डूबता देख पास में काम कर रहे अन्य दो बच्चे भी बचाव के लिए पहुंचे और एक-एक कर चारों डिग्गी में डूब गए।घटना के दौरान आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचासूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक मोहनलाल मीणा और सहायक उपनिरीक्षक रामचरण मीणा की टीम ने ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों को डिग्गी से बाहर निकलवाया और छत्तरगढ़ सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन चारों बच्चों को बचाया नहीं जा सका।इसके बाद शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आवा ग्राम पंचायत की कल्याणकारी भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।जनप्रतिनिधियों ने जताया दुखहादसे की सूचना मिलने पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। विधायक ने उपखंड अधिकारी पवन कुमार सुथार और तहसीलदार से बातचीत कर हरसंभव सहायता दिलाने तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद दिलवाने की बात कही।मौके पर सीओ खाजूवाला विजयपाल, उपखंड अधिकारी पवन कुमार सुथार, कार्यवाहक तहसीलदार योगेंद्र सिंह, आवा सरपंच माणकचंद मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।एक ही परिवार के चार मासूमों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post