बीकानेर में एसपी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक घंटे में 70 से अधिक लोग डिटेन; मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 5 बुलेट जब्तबीकानेर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर बीकानेर शहर में पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। एरिया डोमिनेशन के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस सक्रिय मोड में नजर आई।इस दौरान सदर और नया शहर थाना क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को डिटेन किया गया। महज एक घंटे के भीतर 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, NDPS एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में भी एक दर्जन से अधिक कार्रवाई की गई। वहीं, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 5 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का यह अभियान जारी है।


