पंचायती राज चुनाव: चौथे चरण के लिए शुक्रवार को रवाना होंगे 426 मतदान दल, 14 नवंबर को होगा मतदान

### पंचायती राज आम चुनाव: चौथे चरण के लिए शुक्रवार को रवाना होंगे 426 मतदान दल, 14 नवंबर को होगा मतदानबीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति की 92 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार, 13 नवंबर को अंतिम प्रशिक्षण के बाद राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार की मौजूदगी में गुरुवार को एनआईसी परिसर में तृतीय रेंडमाइजेशन के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतों तथा कार्मिकों को मतदान केंद्र आवंटित किए गए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान यदि कोई कार्मिक अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यालयाध्यक्ष भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। कार्यालयाध्यक्ष अपने अधीन नियुक्त मतदान दल के कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।चौथे चरण में नोखा की 40, पांचू की 28 एवं जसरासर की 24 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन 92 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 92 रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित की गई हैं। वहीं, नोखा के 170, पांचू के 153 एवं जसरासर के 103 सहित कुल 426 मतदान केंद्रों पर जाने वाले कार्मिकों का निर्धारण किया गया है। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ नियुक्त किए गए हैं।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री संकल्प शर्मा भी मौजूद रहे।### अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दलचौथे चरण में नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समिति क्षेत्रों के जिला परिषद के 10 तथा तीनों पंचायत समितियों के 59 सदस्यों सहित पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे। तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 61 हजार 994 पुरुष एवं 1 लाख 43 हजार 679 महिला मतदाता शामिल हैं।मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार, 13 नवंबर को सुबह 7:30 बजे अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से संबंधित ग्राम पंचायतों एवं मतदान केंद्रों के लिए होगी।जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी तथा 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। इसके बाद 17 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post