क्षत्रिय युवक संघ के 81वें स्थापना दिवस समारोह का पोस्टर विमोचित

बीकानेर। श्री श्री क्षत्रिय युवक संघ के 81वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले संभागस्तरीय स्वयंसेवक समागम समारोह के पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया गया। स्थानीय कार्यालय नारायण निकेतन में श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी के महंत विमर्शानंद जी महाराज ने विधिवत पोस्टर का विमोचन किया तथा समारोह की सफलता के लिए आशीर्वचन दिए।इस अवसर पर संभाग प्रमुख खींव सिंह सुल्ताना ने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ चरित्र निर्माण के सतत कार्य के साथ बड़े आयोजनों के माध्यम से समाज और राष्ट्र तक अपने विचार पहुंचाना चाहता है। महंत विमर्शानंद जी महाराज ने क्षत्रिय परंपरा की व्याख्या करते हुए कहा कि शारीरिक, बौद्धिक, मनोबल और आध्यात्मिक शक्ति अर्जित कर जगत के कल्याण के लिए त्याग एवं बलिदान करना क्षत्रिय परंपरा का मूल भाव रहा है। ऐसे कल्याणकारी कार्यों को संतजनों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होता है।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उम्मेद सिंह सुल्ताना, रेवंत सिंह जाखासर, नवीन सिंह भवाद, जुगल सिंह बेलासर, भागीरथ सिंह सेरूणा, सुरेंद्र सिंह ख्याली, गजेंद्र सिंह लूंछ, भगवान सिंह बामण्या सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह का आयोजन 22 दिसंबर 2026 को दोपहर 12:15 बजे वेटरनरी खेल मैदान, बीकानेर में होगा। इस दौरान पुरुष एवं मातृशक्ति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए संघ द्वारा निर्धारित गणवेश की अनिवार्यता की जानकारी दी गई। उपस्थितजनों ने संस्थापक पूज्य तनसिंह जी के संदेश और समागम समारोह का आमंत्रण घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटने का संकल्प लिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post