बीकानेर। श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाइयों एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के संयुक्त तत्वावधान में ‘लोकतंत्र में मतदान का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मतदान के महत्व और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।रासेयो प्रभारी डॉ. पल्लवी चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता के बाद रासेयो एवं ELC प्रभारी विशाल सोलंकी ने छात्राओं को मतदाता जागरूकता, मतदान के अधिकार और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं। उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। मतदान केवल नागरिक का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व भी है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।



