मोदी यूनिवर्सिटी व मोदी स्कूल : छात्राओं को मिलेगी 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति, मनोबल एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष सुविधाओं की हुई घोषणा


बीकानेर। जयपुर-बीकानेर राजमार्ग लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्रोलॉजी एवं मोदी स्कूल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्राओं हेतु नई छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कार्यक्रमों तथा वैश्विक अवसरों की घोषणा की गई। विश्वविद्यालय के जॉइंट डीन एडमिशन डॉ राहुल सिंह शेखावत एवं डॉ रोहित सोनी ने बताया कि संस्थान छात्राओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण और आधुनिक करियर उन्मुख सुविधाएं प्रदान कर रहा है। डॉ. राहुल सिंह शेखावत ने बताया कि करीब 265 एकड़ में फैला विश्वविद्यालय परिसर देशभर की छात्राओं को सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराता है। विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, लॉ, डिजाइन, मैनेजमेंट एवं लिवरल आर्ट्स एंड साइंसेज जैगे पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेंसिक साइंस, साइकोलॉजी, फिजियोथेरेपी, जर्नलिज्म तथा न्यूक्लियर साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, ङ्ग/ढ्ढ डिजाइन जैसे आधुनिक विषयों में भी अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए डॉ. शेखावत ने बताया कि फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए स्कूल ऑफ फार्मेसी के अंतर्गत डी-फार्मा एवं बी-फार्मा जैसे पाठ्यक्रम भी छात्राओं के लिए आकर्षक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किए गए। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 12वीं में 97 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर भी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही CBSE के फॉर्म में छात्राएं मोदी विश्वविद्यालय को वरीयता के तौर पर भी चुन सकती है। लॉ डिपार्टमेंट असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहित सोनी ने बताया कि ज्यूडिशियल परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्राओं हेतु क्कस्ष्ट सिविल सेवा परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स शुरू किया गया है। इस कोर्स में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशाख, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा समसामयिक घटनाओं जैसे विषय शामिल किए गए हैं, जिससे छात्राओं की प्रारंभिक स्तर से ही मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार हो सके।
मोदी स्कूल के सुनील अरोड़ा ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित मोदी स्कूल (रेजिडेंशियल) ने Physics Wallah के साथ साझेदारी करIIT-JEE °ß´ NEET की तैयारी हेतु इंटीग्रेटेड प्रोग्राम प्रारंभ किया है। कोचिंग सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।IPMAT, अन्य 12वीं के पश्चात् प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्कूल परिसर में ही अनुभवी फैकल्टी इसी के साथ देश की प्रसिद्ध Career Launcher छात्राओं को CUET,, करवाई जाती है। जबकि स्नाात्तक की छात्राओं को CUET की तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम CBSE पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को एक साथ जोड़ता है, जिससे विद्यार्थियों का समय संतुलित रहेगा और वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। स्थानीय विद्यार्थियों के लिए 30 किलोमीटर के दायरे में डे-बोर्डिंग सुविधा भी उपलब्ध है।

लाखों रुपए के पैके व प्रतिष्ठित कम्पनियों में मिल रहा प्लेसमेंट
विश्वविद्यालय के मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए बताया गया कि छात्राओं को अमेजन, जेपी मॉर्गन, ओरेकल, बीज़ा, वॉलमार्ट, सैमसंग, गो डैडी, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एचएसबीसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हाल ही में छात्राओं को 41 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। वैश्विक द्ग3श्चशह्यह्वह्म्द्ग को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया है, जिसके माध्यम से छात्राओं को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और कनाडा जैसे देशों में अध्ययन एवं इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। गौरतलब है की मोदी विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले ऑनलाइन कोर्सेज में छात्राओं के साथ छात्र भी एमबीए मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के साथ बीसीए, बी कॉम, बीए एवं एमए. एम.कॉम में दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आधुनिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन, कौशल विकास और सुरक्षित वातावरण के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं नेतृत्व सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post