जामा मस्जिद में लो-वोल्टेज समस्या का त्वरित समाधान, बिजली विभाग ने दिए आदेश


   सीकर, [मुहम्मद सादिक]। जामा मस्जिद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चली आ रही कम वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद मोहसिन रंगरेज की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिद परिसर एवं आसपास के इलाकों में उतार-चढ़ाव वाले वोल्टेज से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया, जिससे नमाजियों व आमजन को खासी परेशानी उठानी पड़ रही थी।अधीक्षण अभियंता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और सहायक अभियंता (द्वितीय) को मौके पर निरीक्षण कर समस्या का युद्धस्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत व्यक्त की है।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मोहम्मद मोहसिन रंगरेज, खजांची शौकत अली रंगरेज, मोहम्मद मुकीम बिसायति, मोहम्मद आरिफ रंगरेज, एडवोकेट अब्दुल कयूम कुरैशी, एडवोकेट मो. सलीम चौहान, सहजाद चौधरी, संवर चौहान, इफ्तेखार आलम, अब्दुल रजाक सरखेल, सैयद आबिद अली, इमामुद्दीन गौड, अयूब खत्री, आसिफ चौहान, सकील नागौरी, अमजद खत्री, आसिफ चंदेल एवं जी.एम. मुगल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *