मोहन सुराणा बने बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष

बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की आम सभा आज स्थानीय मूमल गार्डन मैं रखी गयी जिसमैं आगामी चार वर्ष के लिए निर्वाचन कार्यक्रम चुनाव अधिकारी श्री सुशील कुमार जी, जिला ओलम्पिक संघ के प्रतिनिधि श्री विजेंद्र रंगा जी तथा जिला क्रीड़ा परिषद के पर्वेक्षक श्री देवेंद्र गहलोत जी की देखरेख मैं निर्विरोध संपन्न हुए । इस अवसर पर नव गठित कार्यकारिणी मैं श्री मोहन सुराणा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए तथा अरुण व्यास सचिव और गुलशन शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए । जिला संगम के सचिव अरुण व्यास ने बताया कि विभिन्न पदों पर श्री नर नारायण स्वामी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरली मनोहर किराडू उपाध्यक्ष,गिरिराज चौधरी उपाध्यक्ष, नीरज रहेजा उपाध्यक्ष,चंचल खत्री उपाध्यक्ष,इब्राहिम अली उपाध्यक्ष,
दुर्गाशंकर आचार्य संयुक्त सचिव
आदेश पुरोहित संयुक्त सचिव
सुनील कुमार भादनी संयुक्त सचिव
रविकांत वाल्मीकि संयुक्त सचिव
मुकेश भद्रवाल संयुक्त सचिव
वीरेंद्र सारस्वत सदस्य
आशुतोष स्वामी सदस्य
शशी प्रकाश पुरोहित सदस्य
राकेश जूंझ सदस्य
शिव कुमार ओझा सदस्य
मदनगोपाल जोशी सदस्य
रवि जोशी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए । इस अवसर पर अपने संबोधन मैं
जिला संगम के अध्यक्ष श्री मोहन सुराणा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की सभी को एकजुटता से सबको साथ ले कर बॉडी बिल्डिंग खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करने है तथा आगामी समय मैं सिर्फ जिला स्तर ही नहीं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के बीकानेर मैं आयोजन करवाने की घोषणा करता हु तथा पूर्व के पदाधिकारियों के शानदार कार्यकल पर उन्हें साधुवाद देता हूँ । इस अवसर पर महेश हटीला, प्रेम वधवा, आसिफ़ पठान, शरद पारीक, विवेक पुरोहित, राजकुमार जोशी, नवल तिवारी, अशोक प्रजापत, विजय राठी, यासिर मिर्जा, समीर चोहान, आनंद प्रजापत गणेश किराडू, नीरज स्वामी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे । आम सभा के अंत जिला संगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नरनारायण स्वामी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कर सभा विसर्जन की घोषणा की 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *