सफाई भर्ती 2026 की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन

सीकर, [मुहम्मद सादिक]। जिले में फतेहपुर-शेखावाटी की और से राज्य सरकार द्वारा घोषित सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 को संविदा के बजाय नियमित करने तथा परंपरागत सफाई कार्य से जुड़े वाल्मीकि समाज को विशेष प्राथमिकता देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।एससी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पंवार एवं सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुशील पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने ठेकेदारी प्रथा पर गहरा रोष जताते हुए 2012 के नियमानुसार स्थायी भर्ती की मांग की। साथ ही, वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र के आधार पर प्राथमिकता, अनुभव प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल करने, संविदा कर्मियों को समायोजन एवं पूर्व कोर्ट केस व यूनियन समझौतों की पालना करने की मांग रखी गई।प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन एवं कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुकेश चंदेलिया, नत्थू जमादार, राहुल हाटवाल, कर्ण चावरियां, जमादार महेश हटवाल, जमादार सीताराम सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एवं वाल्मीकि समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories