डॉ. जाकिर बड़गुजर ने जन्मदिन पर 62वीं बार रक्तदान कर दी मिसाल

सीकर, [मुहम्मद सादिक]। उदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जाकिर बड़गुजर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर 62वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। ‘रक्तदान महादान’ की भावना को जीवंत करते हुए उन्होंने यह प्रेरणादायक पहल की।संस्थान की प्रोजेक्ट हेड तय्यबा जाटू ने कहा कि डॉ. बड़गुजर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर सामाजिक सरोकारों की मिशाल कायम की है। कार्यक्रम में शेखावाटी ब्लड बैंक के प्रभारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।डॉ. बड़गुजर ने संदेश देते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, यह न केवल जीवन बचाता है बल्कि महान पुण्य का कार्य भी है।इस अवसर पर समीरा बड़गुजर, साहिल, समीर, अशफाक बिसायती, एडवोकेट आकाश नेहरा, एडवोकेट बनवारीलाल शर्मा, रचना सैनी, एडवोकेट नितिन माथुर, फरीदा बड़गुजर, शेख अब्दुल रहमान, रहीशा जाटू, हलीमा काजी, निर्मल ढाका सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories