भाजपा देहात की मासिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

बीकानेर।

 भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की मासिक बैठक आज भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 एवं 15 अगस्त को प्रस्तावित बीकानेर दौरे, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, संत रविदास जयंती कार्यक्रमों तथा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में होना जिले के लिए गौरव और सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन से जिले को विकास की नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रमों की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। साथ ही आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे के दौरान ग्राम संस्थापक मेघोजी उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देना है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों एवं उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ करें। संत रविदास का समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, प्रभारी बलवीर बिश्नोई, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महेश झंवर, जसवंत दैय्या, राजपाल सिंह शेखावत, जिला मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, भोजराज मेघवाल, निशु लिंबा, दीनदयाल जाजड़ा, श्रवण प्रजापत, अर्जुन कड़वासरा सहित मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories