शिवभक्तों ने सुल्तानगंज से उठाई कावड़,

सीकर, [मुहम्मद सादिक]। राजस्थान कावड़ संघ की 78वीं कावड़ यात्रा के तहत सीकर के शिवभक्तों की टोली ने सुल्तानगंज पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कावड़ उठाकर बैजनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हो गई।हर सावन माह की तरह इस बार भी सीकर के युवा शिवभक्त इस पारंपरिक यात्रा पर निकले हैं। टोली भजन-कीर्तन करते हुए भोलेनाथ का गुणगान करती हुई बैजनाथ धाम पहुंचेगी, जहां जलाभिषेक किया जाएगा। रास्ते में देशभर से आए अन्य कावड़ियों से भी शिवभक्त संवाद कर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।इस शिवदल में राजूकुमार पंसारी, अनिल तोदी, सोनू जोगनी, सौरव अग्रवाल, पहलदीप बंसल, अंकित जोगनी, चंद्र प्रकाश दोदराजका, नंद किशोर काबरा, मनोज पंसारी, गौरव अग्रवाल, निमेष बजाज, चित्रेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में युवा शिवभक्त शामिल हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories