बीकानेर रेंज पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता: 30 दिनों में 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए
बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले 30 दिनों में 200 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
श्रीमान ओम प्रकाश, आई.पी.एस., महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर के निर्देशन में रेंज कार्यालय की सोशल मीडिया सेल द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की गई। राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बीकानेर रेंज के जिला बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू में गुम हुए मोबाइलों की गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा 03 दिन से लेकर 4 वर्ष पूर्व तक गुम हुए 200 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से मात्र 30 दिनों में ट्रेस कर बरामद किया गया।
13 अगस्त 2026 को श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। मोबाइल वापस मिलने पर वास्तविक धारकों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।
पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
बीकानेर रेंज पुलिस — आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।




