बीकानेर में स्वचालित कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर 1-2 सितंबर को, जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मिलेगा लाभ

बीकानेर। रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे प्रवीण गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब, बीकानेर, आचार्य नानेश नेत्र चिकित्सालय, बीकानेर एवं इनाली फाउंडेशन, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आगामी 1 एवं 2 सितम्बर

, 2026 को रोटरी भवन, सादुल गंज, बीकानेर में किया जाएगा।
शिविर चंयोजक रोटे. आर. पी बालेचा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को आधुनिक तकनीक से निर्मित स्वचालित कृत्रिम हाथ उपलब्ध करवाना है, जिनका किसी कारणवश हाथ कट गया है अथवा वे हाथ के अभाव में सामान्य दैनिक गतिविधियों में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक से तैयार इन कृत्रिम हाथों की सहायता से लाभार्थी अपने दैनिक कार्यों को अधिक सहजता एवं आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे।
शिविर में विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थियों का परीक्षण एवं आवश्यक माप लेकर उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम हाथ उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया की जाएगी। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को कृत्रिम हाथ के उपयोग एवं रख-रखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

रोटरी क्लब बीकानेर के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता प्रदान करना इस सेवा प्रकल्प का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के ऐसे सभी जरूरतमंद व्यक्तियों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

शिविर स्थल: रोटरी भवन, सादुल गंज, बीकानेर
दिनांक: 1 एवं 2 सितम्बर, 2026
आयोजक: रोटरी क्लब, बीकानेर | आचार्य नानेश नेत्र चिकित्सालय, बीकानेर | इनाली फाउंडेशन, पुणे

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *