पुष्करणा मेले का हुआ आगाज,शैक्षणिक संस्थाएं हुई सम्मानित

बीकानेर, (निसं)। पुष्करणा समाज के उत्पति दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहली बार नवाचार करते हुए पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका आगाज पुष्करणा मेले से हुआ। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में शुरू हुए मेले का शुभारंभ समाज के गोकुल जोशी, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य एवं रूप किशोर व्यास ने फीता खोलकर किया। इस दौरान अतिथियों ने मां उष्टवाहिनी का पूजन कर मेले का अवलोकन किया तथा महिला उद्यमियों की ओर से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के मेलों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन और हौसला प्रदान करेंगे। उन्होंने इन मेलों की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया। श्री पुष्करणा प्रन्यास एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शाम को पारंपरिक गीतों का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में समाज की करीब 40 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं को अतिथि पूर्व शिक्षा अधिकारी विजय शंकर आचार्य, रमेश हर्ष एवं महेश जोशी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories