जयपुर के बाद जोधपुर में बवाल : सीजेपी कार्यकर्ता को जड़े थप्पड़-कपड़े फाड़े

जोधपुर। जिले के रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओ, देश बचाओ संवाद कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़े कार्यकर्ता पहुंच गए।

आरोप है कि कुछ कार्यकर्ता परिसर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगे। अचानक हुई नारेबाजी के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

कार्यक्रम में सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को रोकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने कई कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाया और उन्हें परिसर से बाहर ले गए।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, इसी दौरान सीजेपी और विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। एक सीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने और उसके कपड़े फाड़ने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मारपीट की औपचारिक सूचना मिलने के बाद ही इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मामले में एबीवीपी के जोधपुर विभाग संयोजक ललित दाधीच और भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता राजवीर सिंह बांता सहित करीब 10 से 11 लोगों को डिटेन किया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और नारेबाजी कर रहे युवाओं को परिसर से बाहर ले गए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories