‘समाज खुद एक पार्टी है’—नगर निगम चुनाव से पहले क्षत्रिय समाज का बड़ा ऐलान, युवाओं को टिकट देने की मांग

प्रेस विज्ञप्ति 25 अगस्त 2026
नगर निगम चुनाव के संदर्भ में चक्की आस्वाद द्वारा आयोजित संवाद एवं प्रेस वार्ता ।
किसी भी पार्टी द्वारा सामान्य सीटों पर सामान्य प्रत्याशी को टिकट देने की अवस्था में उचित प्रत्याशी का चयन कर, मिलकर उसे जीतने का प्रयास किया जाए समाज को किसी भी पार्टी विशेष की आवश्यकता नहीं है, समाज स्वयं एक पार्टी है । सम्मान एवं प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जाए, समाज के सक्रिय एवं पारदर्शी प्रत्याशियों को प्राथमिकता के आधार पर आगे लाना होगा । प्रतिस्पर्धा को समाप्त कर उचित प्रत्याशी का चयन किया जाए जो कि, ऐसा प्रतिनिधियों को समाज के कार्यों को प्राथमिकता से करने में वरीयता रखता हो अधिक से अधिक युवाओं को प्रत्याशी के रूप में नगर निगम चुनाव में
उतारा जाए ।
आज क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा नगर निगम चुनाव के संदर्भ में क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित “संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में व्यक्त किये । सभा को संबोधित करते हुए सभा के उपाध्यक्ष जगमाल सिंह पायली ने सभी पार्टियों से आग्रह किया कि सामान्य वार्डों में सामान्य लोगों को टिकट देकर अपना प्रत्याशी घोषित करें जिस वार्ड में सामान्य वर्ग के लोग बहुतायत में रहते हैं ।
संवाद कार्यक्रम में बीकानेर के क्षत्रिय समाज के दौलत सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह सयानी, श्याम सिंह जोड़ी, महिपाल सिंह भाटी, राजपाल सिंह भाटी, युवराज सिंह भाटी, अरुण सक्सेना, स्वरूप सिंह, एवं कुलदीप सिंह ने आगामी नगर निगम चुनाव के ऊपर अपना उद्बोधन देते हुए समाज के अधिक से अधिक प्रत्याशियों को पार्टियों द्वारा टिकट दिया जाने की सिफारिश की । समारोह का संचालन करते हुए क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के प्रदीप सिंह चौहान ने बताया की क्षत्रिय समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बीकानेर के लगभग 400 लोगों ने इस संवाद सभा में भाग लेकर इस सभा को सफल बनाया ।
चौहान ने बताया कि सभा में मुख्य रूप से रणवीर सिंह नोखड़ा, जितेंद्र सिंह राजियासर, रुपेंद्र सिंह कक्कू,नरेंद्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह हाडला, महावीर सिंह पवार, जालम सिंह भाटी, अमर सिंह भाटी, अमर सिंह हाड़ला, गिरधारी सिंह खिंदासर, गंगा सिंह परिहार, देवेंद्र सिंह बीका। तेज सिंह मेलिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
प्रदीप सिंह चौहान प्रवक्ता, क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories