बीकानेर आधी रात को अनियंत्रित कार ने मचायाआंतक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

बीकानेर (नसं)। शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब दिन-रात कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात सामने आया, जब व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान में जा घुसी। कार ने पहले घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा और फिर अंदर खड़े अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तेज रफ्तार कार का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि कार चालक की लापरवाही हादसे की वजह बनी या फिर वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *