Blinkit पर उपलब्ध होंगे उरमूल डेयरी के दुग्ध उत्पाद, भारतीय सेना परिसरों एवं आम उपभोक्ताओं के doorstep तक पहुंचेगा Saras

बीकानेर। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद सहज, सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाने की दिशा में उरमूल डेयरी द्वारा विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में अब उरमूल डेयरी के विभिन्न दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता Blinkit के ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर सुनिश्चित की जा रही है। इससे आम उपभोक्ता घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से उरमूल डेयरी के उत्पादों का ऑर्डर कर सकेंगे और उन्हें अपने doorstep तक प्राप्त कर सकेंगे।
इस पहल से उपभोक्ताओं को बाजार अथवा बिक्री केंद्र तक जाने की आवश्यकता कम होगी तथा दैनिक उपयोग में आने वाले दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की खरीद अधिक सुविधाजनक एवं समयबद्ध तरीके से की जा सकेगी। डिजिटल माध्यम के बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह व्यवस्था उरमूल डेयरी के उत्पादों को आधुनिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भारतीय सेना परिसरों में भी Saras के उत्पाद होंगे उपलब्ध
उरमूल डेयरी द्वारा भारतीय सेना के जवानों एवं उनके परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए भी विशेष पहल की जा रही है। भारतीय सेना परिसरों में Saras के विभिन्न दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करवाने के लिए Saras Mobile Van (Saras on Wheels) की व्यवस्था की जाएगी।
मोबाइल वैन के माध्यम से सेना परिसरों में उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार दूध, दही, छाछ, पनीर, घी एवं अन्य उपलब्ध दुग्ध उत्पाद सुविधाजनक रूप से प्राप्त हो सकेंगे। इससे सेना के जवानों एवं उनके परिवारों को परिसर से बाहर जाकर दुग्ध उत्पाद खरीदने की आवश्यकता कम होगी तथा उन्हें उनके निकट ही उत्पाद उपलब्ध करवाए जा सकेंगे।
आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंचेगी Saras Mobile Van
Saras on Wheels के माध्यम से केवल सेना परिसरों तक ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आम उपभोक्ताओं तक भी Saras के दुग्ध उत्पाद पहुंचाने की योजना है। मोबाइल वैन को उपभोक्ता मांग एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संचालित किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उनके आसपास ही Saras के उत्पाद उपलब्ध हो सकें।
इस व्यवस्था के माध्यम से Saras के उत्पादों की सीधी उपभोक्ता तक पहुंच (Direct-to-Consumer) को मजबूत किया जाएगा। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में जहां नियमित बिक्री केंद्रों की उपलब्धता सीमित है, वहां मोबाइल वैन के माध्यम से उपभोक्ताओं को उत्पाद उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।
आधुनिक विपणन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
उरमूल डेयरी द्वारा पारंपरिक बिक्री व्यवस्था के साथ-साथ ऑनलाइन डिलीवरी, मोबाइल वैन एवं अन्य आधुनिक विपणन माध्यमों को अपनाकर उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी बिक्री व्यवस्था को विकसित किया जा रहा है।
Blinkit के माध्यम से ऑनलाइन doorstep delivery और Saras Mobile Van के माध्यम से सीधे उपभोक्ता के नजदीक उत्पाद उपलब्ध करवाने से Saras/उरमूल के उत्पादों की पहुंच, उपलब्धता एवं उपभोक्ता सुविधा में विस्तार होगा। साथ ही, इससे दुग्ध उत्पादों के विपणन को नई दिशा मिलेगी और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को Saras एवं उरमूल के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से जोड़ा जा सकेगा।
उरमूल डेयरी का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद सुविधाजनक, सुलभ एवं आधुनिक माध्यमों से उपलब्ध करवाए जाएं। Blinkit एवं Saras on Wheels जैसी पहल इसी उद्देश्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उरमूल डेयरी द्वारा उपभोक्ता सेवा एवं विपणन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में उत्पादों की उपलब्धता और वितरण नेटवर्क को और अधिक व्यापक बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *