लिंक रैक की देरी के कारण रेलसेवा प्रभावित
रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार लिंक रैक की देरी के कारण गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 27.08.2026 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय 01:40 बजे के स्थान पर 01 घंटे 20 मिनट की देरी से 03:00 बजे प्रस्थान करेगी।



