बीकानेर में संदिग्ध बांग्लादेशी महिला पकड़ी, 8 महीने से भारत में रहकर निगरानी में थी एजेंसियां

बीकानेर। शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और बीकानेर सीआईडी जोन की संयुक्त टीम ने 27 वर्षीय महिला को जय नारायण व्यास कॉलोनी के अशोक नगर में तुलसी धारिणिया स्कूल के पास स्थित एक डेरे से पकड़ा।

जानकारी के अनुसार महिला की पहचान नीला पत्नी सैफुमुल्ला के रूप में सामने आई है। वह बांग्लादेश के सालदंगा पोस्ट ऑफिस क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। एजेंसियों को पिछले लंबे समय से उसके भारत में रहने और दस्तावेजों को लेकर संदेह था, जिसके बाद उस पर निगरानी रखी जा रही थी।

महिला करीब आठ महीने से भारत में रह रही थी। इस दौरान उसके कथित रूप से देह व्यापार से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। जांच के दौरान उसके दस्तावेजों को भी अधूरा बताया जा रहा है।

फिलहाल महिला को जेएनवीसी थाने में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत आने के माध्यम, यहां रहने की वजह और संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि महिला भारत में किस माध्यम से पहुंची और किन-किन लोगों के संपर्क में रही। साथ ही बीकानेर पहुंचने के बाद उसके संपर्कों और गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories