बीकानेर की बेटी अनुष्का पारीक ने रुद्रप्रयाग में युवा जिला अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

बीकानेर। बीकानेर की प्रतिभाशाली बेटी अनुष्का पारीक, पुत्री घनश्याम पारीक एवं मीनाक्षी पारीक, ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। अनुष्का पारीक ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में युवा जिला अधिकारी के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग पर कार्यभार संभाल लिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और बीकानेरवासियों में खुशी की लहर है।
अनुष्का बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया और कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अच्छी रैंक के साथ सफलता हासिल की। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और प्रशासनिक सेवा में जाने के लक्ष्य ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने दिल्ली जाकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी की और कठिन परिश्रम करते हुए प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया।
आज जब अनुष्का ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अपनी पहली पोस्टिंग पर जिला अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला, तो यह क्षण उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण रहा। इस विशेष अवसर पर उनके पिता घनश्याम पारीक भी उनके साथ मौजूद रहे। अपनी बेटी को जिला अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालते देखकर पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। वर्षों की मेहनत, संघर्ष और बेटी के सपने को पूरा होते देखना उनके लिए भावुक कर देने वाला पल रहा।
परिवार के अनुसार अनुष्का ने बचपन से ही अपने लक्ष्य के प्रति गंभीरता दिखाई और निरंतर मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
बीकानेर की बेटी का रुद्रप्रयाग में पहली पोस्टिंग के साथ जिला अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालना पूरे शहर के लिए गर्व और गौरव का विषय है। अनुष्का पारीक की सफलता विशेष रूप से उन युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है, जो प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देखते हैं।
अनुष्का की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शुभचिंतकों और बीकानेरवासियों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।सोशल मीडिया पर जैसे ही अनुष्का पारीक के रुद्रप्रयाग में जिला अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने का समाचार अपडेट हुआ, वैसे ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अनुष्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि बीकानेर की बेटी की यह उपलब्धि पूरे शहर के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories