बीकानेर। पुनरासर धाम की ओर पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर की ओर से विशेष सेवा व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत 16 सितंबर की शाम 4 बजे से 17 सितंबर की मध्य रात्रि तक श्री खाटू श्याम मंदिर, बीकानेर के मंदिर प्रांगण में पुनरासर जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए चाय एवं पकौड़ी की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
श्री श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाली इस सेवा के दौरान पुनरासर पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के बीच विश्राम के साथ चाय-पकौड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। सेवा व्यवस्था में मंदिर के सेवादार एवं श्याम भक्त पूरी श्रद्धा के साथ सहयोग करेंगे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष के.के. शर्मा एवं न्यास सदस्य बृजमोहन जिंदल ने बताया कि पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा की यह परंपरा प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ निभाई जाती है। इस वर्ष भी मंदिर के सभी सेवादार सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभाएंगे तथा यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने सभी श्याम सेवकों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा पुनरासर जाने वाले पैदल भक्तों की सेवा में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस सेवा आयोजन में विशेष सहयोग अशोक तंवर, संजय पेड़ीवाल, रमेश अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। समिति की ओर से उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर की ओर से सभी श्याम भक्तों से सेवा कार्य में सहयोग करने एवं पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा में सहभागी बनने की अपील की गई है।





