दीपक पारीक ने पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ मजबूती और युवा शक्ति पर दिया जोर; संगरिया में सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

हनुमानगढ़। पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिला भाजपा मुख्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला चुनाव प्रभारी दीपक पारीक ने सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम, जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू सहित मंडल पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने कहा कि पंचायत चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना आवश्यक है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करें तथा आमजन तक भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटें, ताकि हनुमानगढ़ जिले की पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान तथा जिला परिषद में भाजपा का जिला प्रमुख बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।जिला चुनाव प्रभारी दीपक पारीक ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाते हुए घर-घर संपर्क करें तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।संगरिया में युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं से संगठन मजबूत करने का आह्वानहनुमानगढ़ जिला भाजपा मुख्यालय पर बैठक के पश्चात संगरिया में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भी भाजपा नेताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं को अपनी ऊर्जा, उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ पंचायत चुनाव में जुटना चाहिए, जिससे भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती मिले।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष नाथूराम सोनी, पूर्व विधायक गुरदीप सिंह शाहपिनी एवं कृष्णा कड़वा सहित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल लागा, गुलाब सिमर तथा मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षद उपस्थित रहे।इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा नेताओं ने पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, युवा भागीदारी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post